झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- समीपस्थ ग्राम झोंसर में एक नाबालिगलडक़ी के साथ गांव के ही एक युवक ने बलात्कार किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार झोंसर निवासी 16 वर्षीय बालिका ने अपने पिता के साथ पेटलावद थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई की 21 जनवरी को मेरे माता पिता मजदूरी करने गए थे। दोपहर 3 बजे में अपनी बहन के घर मातापाड़ा जा रही थी तभी प्रकाश नामक युवक ने रास्ते बाइक से मेरा रास्ता रोका और मुझे जबरन बाइक पर बैठाकर अपने घर ले गया और रात में दुराचार किया। बालिका की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 506 और 3-4 लैगिंग अपराध में मामला दर्ज कर लिया। Post navigation आदर्श गांव का रंभापुर को तमगा, मुख्य मार्ग के जर्जर हाल से रहवासी परेशान स्टूडेंट के कॅरियर को दिशा देने के लिए किया जा रहा साइकोमेट्रिक टेस्ट