सरदारपुर से अर्जुन सिंह मावी की रिपोर्ट नगर के बस स्टैंड के पास अज्ञात महिला अपने नवजात बच्चे को फेंक कर भाग गई। महिलाओं ने देखकर उसका पीछा करना चाहा जब तक महिला दूर जा चुकी थी। मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर 2.30 बजे के करीब बस स्टैंड क्षेत्र में एक महिला नवजात शिशु को फेंका इसकी भनक लगते ही महिलाओं ने उस महिला को पकडऩे का प्रयास किया लेकिन वह भाग गई। ग्रामीणों ने देख तत्काल स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं पुलिस को सूचना दी। एएनएम संतोष व्यास, धापू परमार एवं एनजीओ कार्यकर्ता पूजा राठौड़ ने बच्चों को उठाकर सरदारपुर डॉ. एमएल जैन से फोन पर मार्गदर्शन लेकर बच्चे का इलाज किया। बच्चा 6 माह के करीब का ही था इसलिए उसकी बचने की संभावनाएं कम थी। थोड़ी देर में बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने नवजात को 108 की मदद से सरदारपुर चिकित्सालय भेजा। नवजात को देखने बस स्टैंड पर बड़ी संख्या में ग्रामीण की भीड़ इक_ी हो गई। इधर उक्त निर्दयी महिला की जांच में रिंगनोद पुलिस जुट गई है। Post navigation झुलते बिजली केबल से इनसानी जिंदगी खतरे में उच्च शिक्षा विभाग ने महाविद्यालयों में मुख्यमंत्री जनकल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना की लागू