पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- शनिवार रात्रि लगभग 12 बजे कसारबरडी के समीप अज्ञात बदमाशों द्वारा वाहनों पर पत्थरबाजी की गई जिसमें दो बसों के कांच फूट गए। ड्राइवर ने समझदारी से वाहन निकाल लिए अन्यथा लूट की बड़ी घटना हो सकती थी। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कसारबरड़ी से पहले आने वाले नाले में कुछ बदमाशों द्वारा वाहनों पर पत्थरबाजी की गई। वाहनों में दो बसें थी, जो प्रतिदिन रात्रि में इस मार्ग से गुजरती है। ड्राइवर द्वारा वाहन को वहां न रोकते हुए उंडवा के समीप आ कर रोका। इसके बाद कसारबर्डी के समीप ही पुलिस की मोबाइल टीम मौजूद थी। वे लोग मौके पर पहुंचे तब तक बदमाश भाग निकले थे। इस संबंध में एसआई बीएस सिसौदिया ने बताया कि रात्रि में बसों पर पत्थर फेंके थे किंतु किसी को कोई चोट नहीं लगी,आज से रात्रि में गश्त बड़ा दी जाएगी ताकी इस प्रकार की कोई घटना न हो। गौरतलब है कि बदनावद पेटलावद थांदला स्टेट हाईवे से रात्रि में दर्जनों टूरिस्ट बसे निकलती है, जो की इंदौर से सीधे गुजरात के लिए जाती है। इस कारण कई बार इन बसों को निशाना बनाने का प्रयास बदमाश करते है। Post navigation खलिहान में लगी आग से 3 हजार से अधिक घास के पुले जले प्रशासन स्तर के राष्ट्रीय पक्षी मोर को संरक्षण के प्रयास विफल, क्षेत्र में तेजी से घट रही मोरों की संख्या