अर्पित चोपड़ा, खवासा भारत सरकार की गलत नीतियों के कारण बार-बार पेट्रोल,डीजल एव गैस में भाव वृद्धि की जा रही है जिससे आम जनता बढ़ती मंहगाई से त्रस्त हो गई है और उसी बढ़ती महंगाई के चलते खवासा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा खवासा बन्द रखा गया जिसमें सभी वर्ग ने बन्द का समर्थन करते हुए नगर के सभी व्यापारी ने भारत बंद में सहयोग करते हुए अपने अपने प्रतिष्ठान सुबह से 11बजे तक बन्द रखे। वही कांग्रेस के सभी नेता एकजुट होकर पुलिस चौकी गए जहाँ पर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन नायब तहसीलदार केशरसिंह हाड़ा को दिया। वही ज्ञापन का वाचन जिला कांग्रेस महामंत्री धनराज चौहान ने किया,ज्ञापन देते समय ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भूरसिंह सिंगाड,जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष नंदलाल मेंण,कांतिलाल डेरिया,कमलेश पटेल,गंगाराम मुणिया,राकेश प्रजापति,विजय पटेल,चिंटू जाट,हीरालाल पटेल,कमला बाई,रणछोड़ सिंगाड,राजाबाबू,प्रेमसिंह सिंगाड,नरसिंह आदि कांग्रेस नेता उपस्थित थे। Post navigation भाजपा ही ऐसा दल है जिसने समाज के सर्वांगीण विकास के लिये कदम उठाए : सरोज अग्रवाल 8 साल बाद ” IAS” रवि डफरिया के खिलाफ लगा परिवाद क्षेत्राधिकार के आधार पर निरस्त ; अदालत ने संबधित अदालत मे जाने को कहा