सिराज भाई बंगड़वाला, खरडू बड़ी रामा ब्लॉक के ग्राम खरडू बड़ी में प्रवेश उत्सव मनाया गया। हाय स्कूल परिसर में शासन के नियमानुसार 17 जून को माध्यमिक, प्राथमिक विद्यालयों में एक शाला एक परिसर में पहली से 12वी के बच्चों का तिलक लगाकर और पुष्प माला से प्रवेश उत्सव मनाया गया। जिसमें पहली की बालिका सिमरन को तिलक लगाकर पुष्प माला पहनाकर प्रवेश किया गया। स्कूल प्रभारी प्राचार्य जगदीश सोलंकी, गायत्री खरवडिया, गायत्री पाटिदार, कमलेश तिवारी, दिनेश टांक, दरियाल सिंह राठौड़, सुहाना शेख, अनिता डोहरे, मोना मावी एवं समस्त स्टॉफगण मौजूद था। Post navigation राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त ने असामाजिक तत्वों के विरूद्ध केम्प लगाकर अंतिम बाउण्ड औव्हर कराया दाहोद के पास दिल्ली मुंबई रेलवे ट्रैक पर शव हुआ बरामद शव की पहचना हिम्मत ठाकुर की हुई