झाबुआ live के लिए दाहोद ब्यूरो चीफ राजेंद्र शर्मा की रिपोर्ट झायड्स अस्पताल में पैर के फ्रैक्चर के उपचार के लिए भर्ती हुए 60 वर्षीय मरीज की उपचार के दौरान मौत हो जाने से मृतक के परिजनों ने एक सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट कर अस्पताल में तोड़-फोड़ की। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। मिली जानकारी अनुसार दाहोद तहसील के चौसाला गांव के नवाखेड़ा फलीये के निवासी सुरसीगभाई वजाभाई डामोर के पैर में फ़ेक्चर की वजह से भर्ती हुए थे जहां पर आज ऑपरेशन के बाद मरीज को नीचे वोर्ड में शिफ्ट करते समय व्हीलचेयर पर ही उसकी मौत हो जाने के कारण मामला गरमाया था। गुस्साए मृतक के परिजनों ने अज्ञात कारणों से बोला चाली कर एक सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारामारी कर अस्पताल में तोड़फोड़ करके भारी उत्पात मचाया था। इस घटना की जानकारी जिला पुलिस प्रशासन को मिलते ही घटना स्थल पर पहुच कर पुलिस ने पूरे मामले को शांतिपूर्वक समझाने का प्रयास किया एवं कानून और व्यवस्था को ध्यान में रखकर अस्पताल परिसर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। Post navigation बाइक चालक बैलगाड़ी में घुसा, दो गंभीर सुनिए… शिवराजजी आपके राज में इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे को रिमोट से कनेक्ट कर लूटे जा रहे हैं किसान