दिनेश वर्मा .झाबुआ 2005 से भर्ती होने वाले शिक्षकों के लिए लागू पेंशन निति को बंद कर फिर से पुरानी पेंशन नीति को लागू करने सहित अन्य मांगों को लेकर आजाद शिक्षक संघ ने रविवार को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एडीएम को सौपा । ज्ञापन में शिक्षकों ने अपनी मुख्य मांग की है कि जो शिक्षक 2005 के बाद सेवा में आए है । उनको रिटायर होने पर 800 या 1000 रु तक कि पेंशन प्रतिमाह मिल रही ही ऐसे में उनका जीवन यापन इतनी कम राशि मे कैसे होगा । जबकि उनकी सेवा में जो उनके वेतन से राशि काटी जाती थी उसका भी पूरा भुगतान नही किया जा रहा है । संघ के जिला अध्यक्ष ने कहा है कि उनकी जो जमा राशि है उससे ही उन्हें पुरानी पेंशन नीति की तरह पेंशन मिल सकती है तो मुख्यमंत्री से उन्होंने मांग की है कि उन्हें पुरानी पेंशन नीति में शामिल किया जाए ज्ञापन देने से पूर्व उन्होंने पूरे शहर में रैली निकाली एव अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी भी की । Post navigation सरपंच पति जालमसिंह की लाश कुक्षी क्षेत्र में मिलने से फैला ग्राम में मातम, पुलिस जुटी जांच में अनुसूचित जनजातीय सम्मेलन कार्यक्रम के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना