जितेंद्र वाणी, नानपुर आलीराजपुर जिले के नानपुर के अति प्राचीन मां कालिका मंदिर का जीर्णोद्धार किया जाएगा। मंदिर निर्माण का भूमिपूजन 22 फरवरी को किया जाएगा। जिसमे मां अंबिका आश्रम बालीपुर धाम प्रमुख 1008 श्री योगेश महाराज, वन मंत्री नागर सिंह चौहान, जिपं अध्यक्ष अनीता चौहान, जोबट विधायक सेना पटेल, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश पटेल, सरपंच सकरी मौर्य की मौजूदगी में प्रातः 11:30 बजे मंदिर प्रांगण में भूमिपूजन किया जाएगा। भूमि पूजन कार्यक्रम के लिए मंदिर निर्माण समिति द्वारा आमंत्रण पत्र बांटे जा रहे हैं। Post navigation कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने लौटाए चोरी गए आभूषण, फरियादी ने एसपी से शिकायत कर कहा आभूषण नकली दिए बरात को ले जाने में किया जा रहा है शहीद चंद्रशेखर आजाद परियोजना के मप्र शासन लिखे हुए वाहन का उपयोग