राज सरतालिया@पारा

    भारतीय जनता पार्टी मण्डल पारा के कार्यकर्ताओ ने आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मादी का जन्मदिन स्वच्छता दिवस के रुप मे मनाया। कार्यकर्ताओ ने स्कुल मे जाकर सफाई की। भाजपा के पारा मण्डल के कार्यकर्ताओ ने पुर्व जिलाध्यक्ष व पारा मण्डल के प्रभारी शेलेष दुबे के नेतृत्व मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 70वाॅ जन्म दिन स्वच्छता दिवस के रुप मे मनाते हुवे नगर के कन्या हायर सेकेन्ड्री स्कुल पारा के मैदान की सफाई की। वही रजला मे श्रीकृष्ण प्रणमी मंदिर मे भी साफ सफाई की। खयडु व दोलतपुरा मे स्वच्छता अभियान मे कार्यक्रम आयोजित किया गया। दुबे ने बताया कि मोदीजी के जन्म दिन से पूरे जिले मे एक सप्ताह तक जन हितेषी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। 14 सितंबर जन्मदिन पर स्वच्छता अभियान, 15 को प्लास्टीक मुक्त अभियान, 16 को विकलांगो का सम्मान, 17 को युवा मोर्चे द्वारा ब्लड डानेट, 18 को सेवा बस्ती मे फल वितरण ,19 को वर्चुअल रेली व सप्ताह के अंतिम दिन सभी बुथो पर वृक्षा रोपण का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।इस अवसर पर पारा भाजपा मण्डल के अध्यक्ष ओकारसिह डामोर, सोमसिह सौलंकी, शेलेन्द्र राठोर, शुभम सोनी, चेनसिह बारिया, दिलीप किराड, पलाश कोठारी, किशन भाबोर सहीत मण्डल के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *