थादंला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे पदस्थ डा प्रदीप भारती को हटाकर कल्याणपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है माना जा रहा है कि उन्हे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई से इंकार करने की सजा मिली है । रितेश गुप्ता ( थांदला से ) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान मे शामिल होने से इंकार करने वाले थादंला मे पदस्थ डाक्टर प्रदीप भारती का तबादला थादंला से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुरा कर दिया गया है । गोरतलब है कि एसडीएम सत्य नारायण दर्रा ओर सत्तारूढ़ जनप्रतिनिधियों के समक्ष डाक्टर भारती ने यह कहते हुए स्वच्छता अभियान मे शिरकत करने से इंकार कर दिया था कि यह उनका काम नहीं है ओर एसडीएम उन पर इसके लिए दबाव नहीं डाल सकते । इस घटनाक्रम के बाद जनप्रतिनिधियों ने डाक्टर पर कारवाई की मांग की थी इस मांग के चलते ही डाक्टर भारती को हटाया गया है । Post navigation नवरात्रि महोत्सव में निकाली जाएगी भव्य चल समारोह व कलशयात्रा यह है धमोई डेम के वेस्ट वेयर मे डूबे जयेश भाटी की तलाश का करंट स्टेटस