पीयुष चन्देल, अलीराजपुर मप्र कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं इंदौर संभागीय सगठन प्रभारी रामनिवास रावत 06 फरवरी को अलीराजपुर में जिला स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत कर नेताओ एवं कार्यकर्ताओ को सम्बोधित कर आगामी पंचायत चुनाव को लेकर मार्गदर्शन देंगे। वही प्रदेश कांग्रेस कमेटी निर्देशानुसार जिला कांग्रेस द्वारा 06 फरवरी दोपहर को खंडवा-बदौदा हाइवे मार्ग पर चक्काजाम भी किया जाएगा। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल, विधायक मुकेश पटेल, विधायक सुश्री कलावती भूरिया सहित ज़िले के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी कार्यकर्ता ओर पंच-सरपंच मौजूद रहेंगे। *नेताओ ओर कार्यकर्ताओं को देंगे मार्गदर्शन* उक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल एव कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर ने बताया कि जिले में पार्टी संगठन की मजबूती ओर सक्रियता को लेकर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत 06 फरवरी 12 बजे अलीराजपुर आ रहे है। वह स्थानीय पटेल फार्म हाउस बोरखड़ पर जिला स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को सम्बोधित कर मार्गदर्शन देंगे। सम्मलेन में आगामी पंचायत चुनाव एवं सगठन की मजबूती को लेकर चर्चा कर रूपरेखा तैयार की जाएंगी। सम्मेलन पश्चात खंडवा-बड़ौदा हाइवे मार्ग पर कांग्रेस द्वारा चक्काजाम किया जाएगा। नेताओ ने जिले के समस्त ब्लॉक कांग्रेस, शहर एवं युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल सहित विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ओर नेताओ से 06 फरवरी को होने वाले जिला स्तरीय सम्मेलन एवं चक्काजाम कार्यक्रम में शिरकत कर सफल बनाने की अपील की है। यह जानकारी जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी रफ़ीक कुरेशी ने दी। Post navigation ट्राफिक दुरुस्त करने गए पुलिसकर्मी पर बस ड्राइवर ने किया हमला गंभीर रूप से घायल हुआ जवान भाजपाइयों को भूरिया के बयान का चार दिन बाद लगा बुरा, आज जलाया पुतला