शान ठाकुर, पेटलावद आज दिनांक 28 मार्च को कलेक्टर द्वारा गठित की गई अधिकारियों की जांच टीम पेटलावद हादसे को लेकर घटनास्थल पर पहुंची एवं हर पहलू पर जांच की गई। गोरतलब है कि 23 मार्च दोपहर करीब 01 बजे थांदला रोड पर एक अवैध निर्माणधीन सिनेमा हॉल की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। जिसमे 02 लोगो की मौत हो गई ओर 03 लोग घायल है। हादसे को कलेक्टर नेहा मीना ने जांच टीम गठित की थी। उक्त टीम ने आज घटनास्थल की जांच की एवं जांच पूरी होने के बाद कलेक्टर को पूरी रिपोर्ट सौंपी जाएगी। जांच टीम में तहसीलदार हुकुमसिंह निगवाल, जनपद पंचायत सीईओ राजेश कुमार दीक्षित, नायब तहसीलदार, पटवारी सहित अन्य अधिकारी शामिल है। वही मामले के मुख्य आरोपी सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर थाना प्रभारी दिनेश शर्मा ने दावा किया है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। Post navigation लावारिस हालात में पेटलावद में मिला था दो माह का लावारिश बच्चा…अब अमेरिका के दंपति ने लिया गोद बाल संस्कार ज्ञानशाला में हनुमान चालीसा के सुंदर लेखन में कृतिका पाटीदार ने हासिल किया पहला स्थान