शान ठाकुर, पेटलावद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी झाबुआ के निर्देशानुसार डा. सुरेश कटारा, मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में सोमवार को सिविल अस्पताल पेटलावद में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतो के त्वरित निराकरण करवाने हेतु बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में श्रीमती मीना भूरिया बीपीएम, विवेक मरकाम बीईई, समस्त सेक्टर सुपरवाइजर, समस्त सेक्टर नोडल एवं समस्त डाटा एंट्री ऑपरेटर उपस्थित रहे। उक्त बैठक में मुख्य खंड चिकित्सा श्री कटारा द्वारा सख्त निर्देश दिए की सीएम हेल्पलाइन शिकायतो का निराकरण 02 दिवस में अनिवार्य रूप से करवाए अन्यथा संबंधित कर्मचारियों का वेतन आहरण नही किया जावेगा। वही सीएम हेल्पलाइन के संबंध में सभी कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी गई एवं किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नही बरतने हेतु चेतावनी दी गई। Post navigation पेटलावद में शुरू हुआ किसानों का जल सत्याग्रह पेटलावद के युवक की सैलाना के समीप सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मोत….शहर में छाई शोक की लहर