शान ठाकुर, पेटलावद स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत आज स्थानीय सिविल अस्पताल पेटलावद में एक दिवसीय विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का शुभारंभ निर्मला भूरिया कैबिनेट मंत्री महिला बाल विकास द्वारा सिविल हॉस्पिटल पेटलावद में किया गया। उक्त मौके पर संजय कहार भाजपा मंडल अध्यक्ष, हेमंत भट्ट जिला उपाध्यक्ष, दुर्गा दास मोटापाला उपाध्यक्ष, जनपद अध्य्क्ष रमेश सोलंकी, मुकेश परमार, जितेंद्र मेहता सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अतिथियों का स्वागत सीबीएमओ डॉ. एमएल चोपड़ा , डॉ. जी एस चोयल, डी एच ओ डॉ.एन के पठान ,जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.अनिल राठौर एवं चिकित्सा स्टाफ द्वारा पुष्पमाला पहनाकर किया गया। शिविर में स्त्री रोग शिशु रोग एमडी मेडिसिन जनरल सर्जरी हड्डी रोग क्षय रोग नेत्र रोग तथा दंत रोग , फिजियोथैरेपी आदि विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सेवाएँ प्रदान कीं। बड़ी संख्या में ग्रामीण व शहरी क्षेत्र से आए मरीजों ने इस अवसर का लाभ उठाया और निशुल्क परामर्श एवं उपचार प्राप्त किया। शिविर के दौरान किशोरी बालिकाओं को माहवारी स्वच्छता पोषण और व्यक्तिगत स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही महिला एवं बाल विकास परियोजना के तत्वावधान में आयोजित पोषण प्रदर्शनी में लोगों को संतुलित आहार और पोषण संबंधी जागरूकता प्रदान की गई। प्रदर्शनी में विशेष रूप से महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्वस्थ परिवार की दिशा में जागरूकता प्रसारित की गई। एवं समस्त स्थानीय पत्रकारगण इस अवसर पर मौजूद रहे । इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखना रहा जिसे उपस्थित जनसमुदाय ने सराहा। महिला बाल विकास अधिकारी अजय तिवारी, नायाब तहसीलदार विजेंद्र कटारे, बीपीएम श्रीमती मीना भूरिया, बी ई ई विवेक मरकाम , बीसीएम पृथ्वीपाल सिंह चुंडावत ,समस्त डॉक्टर, सेक्टर सुपरवाइजर, लैब टेक्नीशियन, सीएचओ, पैरामेडिकल स्टाफ, एस रे स्टाफ, टीबी स्टॉफ ,डेटा एंट्री ऑपरेटर, आशा सुपरवाइजर, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आसपास के ग्रामीण जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। उक्त मौके पर रोटरी क्लब पेटलावद द्वारा टीबी मरीजों को पोषण आहार (फूड बास्केट) मंत्री सुश्री भूरिया द्वारा वितरित किए गए। जिसका सीबीएमओ पेटलावद द्वारा आभार प्रकट किया गया।सीबीएमओ डॉ. एम एल चोपड़ा द्वारा रक्त दान कर ,लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया Post navigation यहां हो रही थी गांजे की खेती, पुलिस ने पकड़ा गांजे का खेत 4 अक्टूबर को झाबुआ जिले के दौरे पर रहेंगे केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय