शान ठाकुर, पेटलावद शुक्रवार शाम करीब 5 बजे पेटलावद-सारंगी मार्ग पर तीन बाइक की आपस में भिड़ंत हो गई तीनों बाइक पर सवार कुल पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटना के दौरान एक बुजुर्ग, दो युवक, एक महिला व छोटी बालिका को गंभीर चोटे आई है। वही मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा तत्काल दुर्घटना की जानकारी 108 एम्बुलेंस एवं डायल 112 पर दी गई। जिस पर तत्काल एम्बुलेंस व पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटना में घायल हुए लोगों को तुरंत पेटलावद सिविल अस्पताल उपचार हेतु ले जाया गया। जहां डॉक्टरों के द्वारा सभी का उपचार किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक स्पष्ट नहीं हो पाया था कि दुर्घटना में घायल हुए सभी लोग कहा के रहने वाले है। Post navigation उपकरण वितरण शिविर में बीआरसी की अध्यक्षता में 18 दिव्यांग बच्चो को वितरित किए गए उपकरण वार्ड 6 मस्जिद गली में बनेगी नई सीसी रोड और नाली, निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ