सलमान शैख@ झाबुआ Live

पंद्रह सालों से बेटियों के ‘मामा’ के तौर पर मशहूर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपराधियों और बलात्कारियों के लिए अब ‘बुलडोजर मामा’ बन गए हैं. बीते तीन दिनों में राज्य के अलग-अलग हिस्सों में अपराधियों के घरों पर ‘मामा का बुलडोजर’ ताबड़तोड़ चल रहा है। 

जिले के पेटलावद में कल दो लिस्टेड गुंडों के यहां बुलडोजर चलाने की कार्यवाही के बाद आज फिर माफियाओं के यहां मामा का बुलडोजर चला है। गोरतलब है कि बीते दिनों पेटलावद के रहवासी इलाके में मिले अवैध विस्फोटक पदार्थ मामले में जिलेटिन और डिटोनेटर के सप्लायर दुल्लाखेड़ी निवासी गोबा मेड़ा को भी सहआरोपी बनाया था। अब प्रशासन ने सीएम के सख्त निर्देशों के बाद आरोपित के मकान पर भी बुलडोजर चलाया है। हालाकि यह कार्यवाही काफी देर से हुई है। इससे पहले एक अन्य आरोपित जिसके घर से विस्फोटक बरामद हुआ था, प्रशासन ने उसके मकान को भी जमीदोज किया था। अब दूसरे आरोपित का मकान धराशाही किया गया है। यह कार्यवाही कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश पर एसडीएम शिशिर गेमावत द्वारा बनाई गई टीम ने की है। तहसीलदार जगदीश वर्मा ने बताया आरोपित ने जो अवैध रूप से अतिक्रमण कर रखा था प्रशासन ने उसको जमीदोंज किया है। वहीं टीआई संजय रावत ने बताया आज दुल्लाखेड़ी में विस्फोटक मामले में आरोपित बनाए गए गोबा के यहां अवैध अतिक्रमण को लेकर कार्यवाही की गई। किसी प्रकार की विवादित स्थिति न बने इसके लिए पुलिस बल भी यहां मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *