पेटलावद। सर्राफा व्यापारी आशीष सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरी ज्वेलर्स की दुकान वार्ड क्रमांक 6 में नक्षत्र आभूषण के नाम से स्थित है। जहां अज्ञात बदमाशों के द्वारा चोरी करने का प्रयास किया गया। इस दौरान दुकान की शटर में लगा सायरन बजने से बदमाश मौके से भाग निकले। पूरे मामले की सूचना सर्राफा व्यापारी आशीष सोनी के द्वारा पेटलावद पुलिस को दी गई है। जिस पर पुलिस के द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। उक्त घटना शनिवार व रविवार की मध्यरात्रि करीब 2 बजे की बताई जा रही है। देखिए वीडियो… https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2024/10/WhatsApp-Video-2024-10-27-at-8.33.22-PM.mp4 Post navigation गणेश शंकर विद्यार्थी जन्म जयंती पर विचार गोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन हुआ थांदला रोड़ पर ऑटो गैरेज में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड मौके पर