शान ठाकुर, पेटलावद शहर की माधव कॉलोनी वार्ड क्रमांक 01 में रहने वाले प्रभाकर पंडित नामक व्यक्ति को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद नगर में चर्चा का माहौल बन गया है। वायरल वीडियो में कथित रूप से प्रभाकर पंडित रात के समय कुछ घरों और दुकानों के बाहर संदिग्ध गतिविधियां करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई गई गतिविधियों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2026/06/WhatsApp-Video-2026-06-03-at-4.10.54-PM.mp4 जानकारी के अनुसार राठौड़ समाज के वरिष्ठ सदस्य हीरालाल राठौड़ ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए दावा किया है कि प्रभाकर पंडित द्वारा रात्रि के समय लोगों के घरों के बाहर जाकर तंत्र-मंत्र एवं टोना-टोटका जैसी गतिविधियां की जाती हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से सतर्क रहने की अपील भी की है। बताया जा रहा है कि हीरालाल राठौड़ ने अपने दावे के समर्थन में दो सीसीटीवी फुटेज भी साझा किए हैं। इन फुटेज में उक्त व्यक्ति रात के समय कुछ घरों और दुकानों के आसपास आता-जाता दिखाई दे रहा है। ओर कुछ सामग्री दुकान व घर के बाहर फेंकते हुए नजर आ रहा है। हालांकि झाबुआ लाइव इस वीडियो की पुष्टि नही करता है। पूरी खबर हीरालाल राठौड़ द्वारा लगाए आरोप ओर जारी वीडियो के आधार पर जारी की गई है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय नागरिकों के बीच विभिन्न प्रकार की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कई लोग मामले की जांच की मांग कर रहे हैं, वहीं कुछ लोगों का कहना है कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले वीडियो और तथ्यों की निष्पक्ष जांच होना आवश्यक है। नागरिकों का कहना है कि यदि किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि हो रही है तो इसकी जांच पुलिस द्वारा कराई जानी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल होने के कारण मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल इस संबंध में पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वही सम्बंधित व्यक्ति की ओर से भी कोई प्रतिक्रिया या बयान सामने नही आया है। Post navigation लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल की 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी का गठन पेटलावद आबकारी पुलिस की कार्रवाई, रायपुरिया के तलावपाड़ा से बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त