शान ठाकुर, पेटलावद – बीती रात अज्ञात बदमाशों ने शहर के श्रद्धाजंलि चौक के समीप थांदला रोड पर स्थित मारुति ऑनलाइन कीओस्क सेंटर एवं आशीर्वाद रेस्टोरेंट पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया… दोनो दुकानों से बदमाश करीब 50 हजार रुपये नगदी लेकर फरार हो गए। वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2024/12/VID-20241220-WA0001.mp4 अज्ञात बदमाश दुकान के टिन शेड के चद्दर को हटाकर दुकान में घुसे और फिर दोनों दुकान पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मामले की सूचना पेटलावद पुलिस को दी गई जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं आगे की कार्रवाई की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशो को तलाशने का काम भी शुरू कर दिया गया है। Post navigation Exclusive : पेटलावद की ऐसी ग्राम पंचायत जंहा मृतक के बनाये जाते है संबल कार्ड प्रशासनिक जांच के दौरान धोलीखाली में मृतक व्यक्ति के संबल कार्ड मामले में पाई गई सत्यता…!!