शान ठाकुर, पेटलावद कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने आज पेटलावद ब्लास्ट की दसवीं बरसी पर श्रद्धांजलि चौक पहुंचकर दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी। गोरतलब है कि 12 सितम्बर 2015 को पेटलावद में थांदला रोड पर एक दर्दनाक हादसा हुआ था, जिसमे 78 लोगो ने अपनी जान गवाई थी और कई लोग घायल हुए थे। आज दसवीं बरसी पर कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने दिवंगतो को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही आज प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव पेटलावद में लाड़ली बहना योजना के तहत राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के द्वारा भी दिवंगतों को आज श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। Post navigation मुख्यमंत्री डॉ. यादव पेटलावद से प्रदेश की 1.26 करोड़ से अधिक लाडली बहनों के खातों में करेंगे 1541 करोड़ से अधिक राशि का अंतरण PM मोदी के कार्यक्रम के मद्देनजर पेटलावद में नवागत SP का दौरा