सलमान शैख़@ पेटलावद आज फिर पेटलावद पुलिस ने प्रतिबंधित गांजे का अवैध व्यापार करने वाले तस्कर को धरदबोचा। टीआई दिनेश शर्मा ने बताया पुलिस ने मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहर से 6 किमी दूर ग्राम मुंडत में चापल्दा घाटी पर बने यात्रि प्रतिक्षालय पर एक युवक गांजे को अवैध रूप से विक्रय कर रहा था। पुलिस ने दबिश देकर युवक को पकड़ा। यह युवक देवराम पिता बगदिराम डामर निवासी ग्राम झिकली थाना बदनावर जिला धार का निकला। जिसके पास से 500 ग्राम गांजा जिसकी कीमत 10 हजार रूपए आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अनुसार कार्यवाही की है। मादक पदार्थ गांजा की धरपकड़ में उनि नरपत जमरा, सूबेदार कमल निंदल, प्रधान आरक्षक रामलाल, आरक्षक देवेन्द्र, शैलेन्द्र की भूमिका सराहनीय रही। Post navigation EXCLUSIVE: पेटलावद पुलिस ने गांजे सहित आरोपी को दबोचा, माफियाओ में मचा हड़कंप … प्रवास पर आए खरमोर: मोरझरिया के जंगलों में दिखाई दिया खरमोर, मादा नहीं दिखी