शान ठाकुर/जीवन राठौर, पेटलावद 

सारंगी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सजेलिया में एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था मे बाइक के साथ बरामद हुआ है। मिली जानकारी अनुसार युवक बद्री पिता अम्बाराम मेड़ा निवासी सजेलिया का शव एक बाइक के साथ बरामद हुआ है। युवक का शव संदिग्ध अवस्था मे मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है।

मामले को लेकर सारंगी पुलिस मौके पर पहुँच चुकी है। एवं आगे की जांच की जा रही है। फिलहाल यह कहना स्पष्ठ नही होगा कि यह हत्या है या दुर्घटना के चलते युवक की मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *