झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- पूर्व विधायक और राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त पूर्व जनपद अध्यक्ष केसरबाई डामर का गुरूवार को निधन हो गया, जिनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को सुबह 12 बजे उनके गृह ग्राम बाछीखेड़ा में किया गया, जहां हजारों की संख्या में उपस्थित जन समुदाय ने उन्हें अंतिम विदाई दी। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक निर्मला भूरिया ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। केसरबाई वर्ष 1991 से 1993 तक पेटलावद बेत्र की विधायक रही। पेटलावद में वीरसिंह भूरिया के निधन के बाद उन्हें उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में जीत मिली थी। इसके साथ ही कांग्रेस शासनकाल में इन्हें अनुसूचित आयोग की सदस्य के रूप में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त था। इसके साथ ही वर्ष 2002 में पेटलावद जनपद अध्यक्ष पद पर भी रही। सरल सोम्य स्वभाव की धनी केसरबाई ने बेत्र में कई विकास कार्यो की नींव रखी। इसके साथ ही इन्होंने पूर्व सांसद स्व. दिलीप सिंह भूरिया और वर्तमान सांसद कांतिलाल भूरिया के साथ मिलकर क्षेत्र की कई समस्याओं के लिए आंदोलन भी किया। Post navigation आम आदमी की समस्याओं का त्वरित निराकरण के लिए प्रति एक सोमवार को एसडीएम करेंगे जनसंवाद पंडित रामेश्वर का अंतिम संस्कार किया