मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ भारतीय राजनीति के ध्रुवतारा कहे जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री एक मूर्धन्य पत्रकार ओजस्वी कवि सर्वमान्य नेता अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर संपूर्ण देश के साथ ही मध्य प्रदेश के अंतिम छोर पर बसा अलीराजपुर जिले के कस्बा आम्बुआ में भी शोक छा गया।आज दिन भर लोग NEWS CHANNELपर आखे गडाऐ समाचार देखते रहे तथा प्रार्थना करते रहे कि अटल जी स्वस्थ हो जाए उनके स्वस्थ होने का समाचार मिले मगर शाम होते-होते दुखद समाचार देखने सुनने को मिला सब गमनीय हो गए राजनीतिक दलों के साथ ही आम्बुआ के पत्रकार जगराम विश्वकर्मा राजेश खण्डेलवाल, बृजेश खण्डेलवाल, गोविंदा माहेश्वरी, शाजिद शेख, गजेंद्र सिंह रावत, मयंक विश्वकर्मा तथा असलम मकरानी ने दुख व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इश्वर से प्रार्थना कि उन्हें स्वर्ग में स्थान प्रदान करें। Post navigation राहगीर को अज्ञात वाहन ने रौंदा, दुर्घटना के बाद युवक की हालत गंभीर अटल जी के निधन पर सात दिन का राजकीय शोक ; कल स्कूल / कालेज का अवकाश रहेगा