वीरेन्द्र बसेर @ घुघरी आज दिनांक 29 मई को पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के गरीब एवं निर्धन लोगों को मास्क वितरण करने एवं टीकाकरण हेतु प्रोत्साहित करने हेतु निर्देश दिए गए थे जिस के पालन में पुलिस द्वारा प्रतिदिन निर्धन लोगों को मास्क वितरण कर उन्हें मास्क लगाने एवं टीकाकरण कराने की समझाइश दी जा रही थी जिस से प्रेरित होकर आज कस्बा करवड़ के व्यापारी एवं जनप्रतिनिधि भी इस अभियान में शामिल हुए तथा गरीब तबके की महिलाओं पुरुषों को मास्क वितरण कर उन्हें मास्क लगाने एवं टीकाकरण हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। उक्त अभियान में करवड पुलिस के अतिरिक्त व्यापारी समरथ मल जैन पारस भंडारी अरुण मन्डोत उपसरपंच भंवर सिंह गहलोत बद्री पटेल आदि लोगों ने भी मांस्क का वितरण कर समझाइश दी है ।यदि 18 प्लस का वैक्सीनेशन सेंटर करवड़ में प्रारंभ किया जाता है तो अधिक मात्रा में वैक्सीनेशन संभव है जो अभी करवड़ पीएससी में चालू नहीं है। Post navigation 33केवी मेंटेनेंस कार्य के चलते 28-29 मई को 35 ग्रामों का विद्युत प्रदाय रहेगा सुबह 7 से 11 तक बंद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा मंडल ने वितरित किए मास्क व फल