जीवनलाल राठौड़@सारंगी झाबुआ पुलिस अधीक्षक विनीत जैन व पेटलावद एसडीओपी बबिता बामनिया के मार्गदर्शन में सारंगी पुलिस ने आरोपी काना चारण निवासी कोटड़ा को अवैध रूप से डोडा चुरा ले जाते हुए पकड़ा। सारंगी चौकी प्रभारी श्याम कुमावत ने बताया कि आरोपी काना चारण जो कि हिम्मतगढ़ माही नदी किनारे होकर रतलाम की ओर से अवेध रूप से डोडा चुरा ले जा रहा था, तभी पुलिस को इसकी सूचना मिलने पर उसे गिरफ्तार किया। वही आरोपी से हीरो होंडा कम्पनी की मोटरसाइकिल भी जब्त की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ) Post navigation युवक-युवती पेड़ पर फांसी का फंदा बनाकर झूले गेहूं उपार्जन केंद्र आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था में आज से गेहूं खरीदी शुरू