कालीदेवी। कल रात में कालीदेवी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक बोलेरो वाहन क्रमांक mp 45 c 0499 में अवैध रूप से शराब भरी हुई है। वाहन ग्राम पिलियाखदान स्कूल के पास खड़ा है। पुलिस को देख वाहन चालक वहां से भागने लगा जिसे पकड़ने के लिए पुलिस उसके पीछे भागी, परंतु अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन चालक वहां से भागने में कामयाब रहा । 

पुलिस ने जब उक्त बोलेरो वाहन को चेक किया तो उसमें 10 पेटी माउंट कैन की पेटी रखी पाई गई । प्रत्येक पेटी में 25 कैन बियर थी और प्रत्येक कैन में 500 ml शराब टोटल 120 बल्क लीटर जिसकी कीमत 28800 रुपये होना पाया गया । खास बात तो यह है कि कालीदेवी पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया। अभी तक वाहन मालिक  पर किसी प्रकार का कोई अपराध पंजीबद्ध नही किया। वाहन मालिक को थाना प्रभारी द्वारा इस केस से बचाने की कोशिश की जा रही है या नही ये तो आरोपियों के नाम खुलने पर ही पता चल पाएगा। कार्यवाही में a.s.i विपिन वर्मा, a.s.i उमेश पुरोहित, प्र.आर जितेंद्र साकल, कार्य. प्रआर संतोष चौहान, आर कमल, आर जितेंद्र हरवाल आदि का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *