जितेन्द्र वाणी, नानपुर
अलीराजपुर पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव के निर्देशन पर जिलेभर में रात को पुलिस की टीम फ्लैग मार्च निकाल रही है। ऐसे में नानपुर थाना प्रभारी मोहनसिंह डावर ने बताया कि रात में रात में ग्राम के सभी मोहल्ले में पुलिस स्टाफ के साथ फ्लैग मार्च निकालने का कारण ग्राम में शाम के समय आसामाजिक तत्व के लोग अवैध गतिविधियों में संलग्न रहते हैं। ग्राम में शांति बनाये रखने के लिए यह फ्लेग मार्च निकाला जाता है जो स्कूल चौराहे , दरगाह मोहल्ले , बस स्टैंड, राम चौक, बड़ चोक आदि जगह निकलने से ग्राम में शांति बनी हुई है। ऐसे में नानपुर में स्टेज लाईन कई दिनों से बन्द रहने से चोरो का डर भी ग्रामीणों में बना हुआ है। ऐसे में पुलिस प्रशासन के लिए भी चुनौतियों से कम नहीं है ऐसे दिन जो अंधेरे में भी रात को गश्त देकर शांति बनाये हुये है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *