अमरसिंह वागुल@ उदयगढ़ आज उदयगढ़ में दिखा स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही प्रसूता ने रोड पर दिया बच्चे को जन्म जब पुलिस पेट्रोलिंग कर रही थी जब एक महिला ओर उसके साथ एक अन्य व्यक्ति को देखकर गाड़ी खड़ी कर देखा तो कोटड़ा निवासी रेखा बई पति रामसिंह चौहान वह अपने बच्चें को जन्म देते देख पुलिस टीम ने तुरंत प्रसूता को मोबाइल में बैठा कर हॉस्पिटल पहुंचाकर स्वास्थ्य परीक्षण करा कर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।आज उदयगढ़ हॉस्पिटल की बहुत बड़ी लापरवाही देखने को मिली प्रसूता के पति ने शासन से संचालित 108पर कॉल किया पर किसी कारण वश कॉल नहीं लगने के कारण पैदल से ही हॉस्पिटल पहुंचने का प्रयास करते हुए धीरे धीरे हॉस्पिटल की ओर जा रहे थे इतनी देर में जोर से दर्द उठने लगे और बस स्टैंड के पास घास में नवजात शिशु को जन्म दिया ।ओर पुलिस टीम से प्रधान आरक्षक कंचनसिंह चौहान ,सैनिक धर्मेन्द्र सिंह के द्वारा उठाया गया कदम सराहनीय रहा। Post navigation खत्म हुआ बच्चों का इंतजार, खुलेंगे पहली से पांचवी क्लास तक के स्कूल घटिया निर्माण से रपट हुआ क्षतिग्रस्त, वाहन चालक परेशान