इरशाद खान, बरझर चंद्रशेखर आजाद नगर थाने की बरझर पुलिस चौकी प्रभारी एसएस रघुवंशी ने आगामी त्योहार को देखते हुए ग्राम पंचायत भवन पर शांति समिति की बैठक आयोजित की। बैठक का मकसद समझाते हुए चौकी प्रभारी रघुवंशी ने ग्रामवासियों से कहा कि वे आगामी सभी त्योहार आपसी भाईचारे का माहौल रख सौहार्द्रपूर्ण सभी धर्मों के त्योहार मनाए। गौरतलब है कि आगामी दिनों इद-उल-अज्हा, राखी, जन्माष्टमी आदि त्योहार आने वाले हैं। इस ौके पर मुस्लिम समाज के सदर सरदार खान, चंदूलाल साहू, सोहन लाल साहू, धन्नालाल प्रजापत, कांतिलाल प्रजापत, विक्रम साहू, प्रवीण साहू, प्रवीण वर्मा, दिलीप मकवाना, डायालाल पंचाल, भावेश पंचाल, शंकर राठौर, दिलीप निमचिया, योगेश साहू, भूरु खान, मोहसिन खां, कपिल सोनी व पत्रकार फिरोज खान (बबलू), उमेश राठौड़, उमेश साहू, इरशाद खान आदि मौजूद थे। Post navigation गीता का ज्ञान सबसे बड़ा ज्ञान है, कोई किसी का रिश्तेदार नहीं – प. कमलेश नागर ‘सदस्य संवाद अभियान’ में माननीय अटलजी को दी श्रद्धांजलि