फिरोज खान/आलीराजपुर आलीराजपुर ज़िला पुलिस अधीक्षक ने पुलिस चौकी प्रभारी का बड़ा फेरबदल किया है। जिसमें बरझर पुलिस चौकी प्रभारी शिवा तोमर को थाना कट्ठीवाड़ा व कट्ठीवाड़ा में पदस्थ कार्यवाहक उप निरीक्षक राजेश भदोरिया को बरझर पुलिस चौकी प्रभारी बनाया गया है । विरेन्द्र अनारे रक्षित केन्द्र आलीराजपुर से पुलिस चौकी उमराली किया गया । उनि अलाप सिंह मुजाल्दे को उमराली से रक्षित केन्द्र आलीराजपुर किया गया वहीं कार्यवाहक सउनि यसवत पाटीदार को वड़ी से थाना चांदपुर व कार्य सउनि विजय वर्मा को नानपुर से पुलिस चौकी वड़ी थाना आम्बुआ – पुलिस चौकी प्रभारी बनाया गया है। Post navigation बच्चों ने माता-पिता का पूजन कर उतारी आरती, सात परिक्रमा कर लिया आशीर्वाद MLA डॉ. विक्रांत भूरिया के सवाल पर सरकार ने विधानसभा में कबुला-प्रवासी श्रमिको के लिए मध्यप्रदेश सरकार के पास कोई योजना नहीं