कालीदेवी। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आज कालीदेवी पुलिस प्रांगण में कालीदेवी पुलिस ने फलदार वृक्षों का रोपण किया। इस मौके पर झाबुआ पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल, तहसीलदार टी.विस्के , बी. एम. ओ शैलेंद्र बबेरिया , स्कूली छात्र एवं समस्त कालीदेवी थाने स्टाफ उपस्थित रहे। पर्यावरण संरक्षण के लिए पुलिस विभाग का यह कार्य सराहनीय है।