आलीराजपुर। कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सुनिता मसराम को कलेक्टर डॉ. अभय अरविंद बेड़ेकर ने निलंबित कर दिया है। उन पर स्वयं सहायता समूह को शासकीय उचित मूल्य दुकान आवंटन एवं अन्य विभागीय कार्य के लिए राशि की मांग करने का आरोप लगा है। इसी के चलते कलेक्टर ने निलंबन की कार्रवाई की है।