फिरोज खान@अलीराजपुर ब्यूरो चीफ

आज  23 जुलाई को देश के वीर अमर शहीदचन्द्रशेखर आजाद के जन्म दिवस को पुलिस विभाग द्वारा दीर्घगामी यादगार बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक  विपुल श्रीवास्तव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीमा अलावा के निर्देश पर जरुरतमंदो एवं बीमार मरीजो के लिए जिला अस्पताल जाकर रक्तदान किया। इस अवसर पर कुल 29 यूनिट रक्तदान किया गया । इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सीमा अलावा, रक्षित निरीक्षक पुरुषोत्तम बिश्नोई, सूबेदार सुभाष सतपाड़िया, यातायात प्रभारी सूबेदार शिवम गोस्वामी, कंट्रोल रुम प्रभारी मनोरमा सिसौदिया, डीपीओ कार्यालय का कार्यालयीन स्टाँफ, डीआरपी लाईन, यातायात थाना तथा एसएएफ कंपनी के इस तरह से कुल 25 पुरुष व 4 महिला पुलिस अधिकारी/कर्मचारियो द्वारा रक्त महादान मे स्वेच्छापुर्वक हिस्सा लेकर कुल 29 यूनिट रक्तदान किया । जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सक एवं स्वास्थ अधिकारी डाँ प्रकाश ढोके एवं उनकी टीम के सदस्य डाँ. प्रिती राठौर जिला कार्यक्रम प्रबंधक, डाँ कैलाश गुप्ता इंचार्ज सिविल सर्जन भी शिविर मे उपस्थित रहे ।

 

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *