अलीराजपुर लाइव के लिए फिरोज खान की रिपोर्ट- अलीराजपुर जिले के ग्राम खोडजामली गांव का एक युवक दुर्घटना का शिकार हो गया। दुर्घटना में युवक को गंभीर चोट लगी जिससे उसका रक्त बह गया। जब युवक को जिला चिकित्सालय अलीराजपुर में लाया गया तो उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉ. केसी गुप्ता ने इलाज शुरू किया, लेकिन युवक को रक्त चढ़ाने की जरूरत पड़ी तो उसका रक्त समूह एबी-पॉजीटिव पाया। इसकी सूचनो एसपी कार्यालय तक पहुंची, तो वहां पदस्थ आरक्षक गोविंद बघेल जिनका रक्त भी एबी-पॉजिटिव है ने तुरंत ही जिला चिकित्सालय पहुंचकर अपना रक्त दिया, जिससे गंभीर घायल ग्रामीण की जान बच सकी। आरक्षक गोविंद की इस सराहनीय पहल की सभी ने प्रशंसा की तो एसपी विपुल श्रीवास्तव ने आरक्षक को पुरस्कृत किया। Post navigation बालिका कच्चे कुए की मुंडेर पर लकड़ी के डंडे पर खड़े होकर भर रही थीं पानी की हो गया हादसा अब मनरेगा के कामों की निगरानी होगी सेटेलाइट के जरिये