आरिफ हुसैन@चंद्रशेखर आजाद नगर शादी समारोह में शामिल होने पिकअप वाहन में आ रही ग्रामीण से भरी एक पिक अप हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना सोमवार रात करीब 10:30 की बताई जा रही है। शुरुआती जानकारी जो सामने आ रही है उसके अनुसार हादसे में एक 15 साल का बालक, एक 20 साल का युवक और एक वृद्ध की मौत हो चुकी है। जानकारी के अनुसार झाबुआ जिले के पारा क्षेत्र के ग्राम भूत खेड़ी से एक पिकअप वाहन में ग्रामीण सवार होकर चंद्रशेखर आजाद नगर की ओर एक शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे, तभी ग्राम करेटी में पिकअप पुलिया से नीचे गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी नीरज नामदेव सहित पुलिस बल, तहसीलदार आदि अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। Post navigation मंदिर में चोरी करने वाला बदमाश आया पुलिस गिरफ्त में उच्च शिक्षा हेतु प्रेरित करने चलाया जा रहा कॉलेज चलो अभियान