मयंक विश्वकर्मा@आम्बुआ आम्बुआ थाना क्षेत्र के पटेल फलिया निवासी दो युवकों को ग्राम चिचलाना निवासी कुछ युवकों ने पुराना झगड़ा सुलझाने हेतु बुलाया तथा वहां पर उनके साथ गाली-गलौज के साथ ही तीर फालिया से हमला कर दिया ।जिससे दोनों युवक घायल हो गए थाने पर रिपोर्ट दर्ज होकर विवेचना की जा रही है। पुलिस थाना आम्बुआ से प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 अप्रैल की शाम ग्राम चिचलाना निवासी मुकेश नेकसिंह तथा महेश ने काकराटी बयडी पर आम्बुआ पटेल फलिया निवासी संतोष पिता अजमेर सिंह एवं प्रदीप पिता वेस्ता पुराना आपसी विवाद सुलझाने हेतु बुलाया जहां पर इनमे पुनः विवाद होने पर आरोपी मुकेश ने तीर चला दिया जो कि संतोष के पिछले इससे में कूल्हे पर धस गया, जब प्रदीप बीच-बचाव करने लगा तो महेश ने प्रदीप के हाथ पर फालिया मार दिया तथा आरोपी गाली गलोच तथा जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना की सूचना नरसिंह पिता रमेश रावत ने 100 नंबर को दी तथा घायलो को अस्पताल लाए। मगर यहां उचित व्यवस्था नहीं होने पर अलीराजपुर भेजा गया घटना की सूचना आम्बुआ थाने पर दी गई जहां पर अ. क्र 77/2020 धारा 294 ,323, 324, 506/34 के तहत प्रकरण कायम किया जाकर सहायक उप निरीक्षक एम एस नायक को विवेचना दी गई है। Post navigation बंद ह़ोगी सभी जगहों पर लगी सेनेटाइज टनल , फरमान मे सरकार ने यह बताई वजह आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं घर-घर जाकर 6 माह से 6 वर्ष के बच्चों को वितरित कर रही सूखा नाश्ता