विपुल पंचाल, झाबुआ सुदूर ग्रामीण अंचल राजस्थान व गुजरात की सीमाओं से लगे पीएचसी काकनवानी में अपनी गुणवत्तापूर्ण ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं व कुशल संस्था प्रबंधन हेतु काल्याकल्प के व्यापक मूल्यांकन उपरांत राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार हेतु केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार मंत्री डॉ. हर्षवर्धन द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया। जिला स्तरीय कार्यबल बैठक के दौरान पूर्ण गरिमामय माहौल में कलेक्टर रोहित सिंह ने प्रशंसा करते हुए युवा चिकित्सक डॉ शोबान बबेरिया पीएचसी काकनवानी को प्रदान किया गया जिस पर सीएमएंडएचओ जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) सहित पूरे स्वास्थ्य अमले में हर्ष है। जिस पर सभी अधिकारियों, प्रशंसकों, मित्रो व सहयोगी शुभचिंतको द्वारा डॉ शोबान बबेरिया व टीम काकनवानी को लगातार सर्वश्रेष्ठ राज्य उपलब्धि हेतु बधाइ दी। Post navigation फिर से उठी सोण्डवा की रवीना हत्याकांड की सी.बी.आई. जांच तथा बलात्कारियों को फाँसी की सजा की मांग पूर्व सांसद, पत्रकार, स्वतंत्रता सेनानी कन्हैयालाल वैद्य की प्रतिमा का अनावरण करेंगें प्रदेश उच्चशिक्षा मंत्री मोहन यादव