अलीराजपुर लाइव डेस्क के लिए फिरोज खान (बबलू) की रिपोर्ट- अलीराजपुर जिले मे जेब खर्च के लिए अपने बेटे से रुपये मांगना एक पिता को इतना भारी पडा कि बेटे ने उसकी निर्ममता से हत्या कर दी ओर फरार हो गया ण्ण् घटना जिले के चांदपुर थाने के सडली गांव के पटेल फलिया की है। चांदपुर पुलिस ने आयपीसी की धारा 302 के तहत आरोपी पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है अलीराजपुर एसपी विपुल श्रीवास्तव ने बताया कि विगत रविवार रात साढे 8 बजे के करीब जिला मुख्यालय से 31 किलोमीटर दूर चांदपुर थाने के सडली गांव मे राधु उम्र 56 वर्ष का 28 वर्षीय पुत्र लालु अपने घर के बाहर बैठै थे और इसी दौरान राधु ने अपने पुत्र लालु से कहा कि वह गुजरात मजदूरी करके लौटा है और उसके पास रुपये है तो उन रुपयों मे से कुछ रुपये जेब खर्च के लिए उसे भी दे दे। इस पर राधु का पुत्र लालु भडक़ गया और कहा कि वह कुछ भी नहीं देने वाला है। इसी बात को लेकर पिता-पुत्र में वाद विवाद हो गया और जब तक घर के अंदर से राधु की पत्नी दुरबाई उम्र 53 वर्ष एवं उसकी लडकी घडीबाई उम्र 19 वर्ष बाहर आते ओर बीच बचाव करते तब तक पुत्र लालु ने बैलगाड़ी के खलनिया (लकडी का बडा हत्था) निकालकर राधु के सिर पर ताबड़तोड़ तीन चार वार कर दिए जिससे मोकै पर ही राधु की मौत हो गई। पुलिस ने राधु की पत्नी दुरबाई की रिपोर्ट पर पुत्र लालु के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है। Post navigation बिना दंड चुकाए दूसरी औरत को पत्नी बनाकर रख रहा था, धारदार हथियार से 20 बदमाशों ने किया अपहरण बिना दंड चुकाए दूसरी औरत को पत्नी बनाकर रख रहा था, धारदार हथियार से 20 बदमाशों ने किया अपहरण