भूपेंद्र नायक, पिटोल पिटोल में प्रति वर्ष वर्ष अनुसार इस वर्ष भी पिटोल के सभी समाज की मातृ शक्तियों द्वारा भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया पिटोल से चार किमी दूर गांव मंडली बड़ी में शिव मंदिर के पास से बहने वाली दो नदियां भामची और मोद नदी के संगम से जल भरकर नदी किनारे बने मंडली के शिव मंदिर पर मात्र शक्तियों द्वारा भगवान शिव का जलाभिषेक कर वहां से डीजे की धुन पर भगवान भोलेनाथ के भजनों के साथ पैदल चलते हुए नगर के सभी शिव मंदिरों में जलाभिषेक करती है इस मांत्र शक्ति की कावड़ यात्रा में करीब तीन गांव कालिया भीम फलिया पिटोल के साथ-साथ पड़ोसी राज्य गुजरात के गांव की भी मात्र शक्तियों सम्मिलित हुई और इन मात्र शक्तियों ने पिटोल के सभी शिवालय पर जलाभिषेक करने के पश्चात अपने-अपने गांव के भी शिवालय में जलाभिषेक किया जगह-जगह हुआ पुष्पो से हुआ स्वागत किया। पिटोल नगर की मातृशक्ति की कावड़ यात्रा में पिटोल नगर के समाज सेवियों द्वारा इन मात्र शक्तियों को के लिए फलाहारी स्वल्पाहार केले खिचड़ी एवं अलग-अलग स्थान पर शीतल पेय की व्यवस्था की थी पिटोल में आयोजित मातृ शक्ति कावड़ यात्रा को नगर के सभी समाज वर्ग धर्म के लोगों द्वारा पुष्प वर्षा कर जगह-जगह स्वागत किया गया। Post navigation 29 करोड़ का स्कूल भवन फिर भी सुविधाएं नगण्य, जिम्मेदारों की अनदेखी से 325 छात्राएं मूलभूत संसाधनों से वंचित कन्या माध्यमिक स्कूल की प्रथम और द्वितीय श्रेणी में पास होने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया