अलीराजपुर लाइव के लिए बृजेश खंडेलवाल की रिपोर्ट- गुरूवार की सुबह बोरझाड़-जुवारी के बीच लोडिंग पिक-अप और बाइक का टक्कर मे बाइक सवार चार घायल। आम्बुआ थाना प्रभारी मोतेसिंह नायक ने बताया कि बोरझाड़ से बड़ीजुवारी की और जा रही पिक-अप ने मोटाउमर फाटे पर सामने से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे कौशल 14 वर्ष, शर्मिला 14 वर्ष, लक्ष्मी 7 वर्ष, शीतल 6 वर्ष घायल हो गए। घटना के बाद ड्राइवर घटना स्थल से फरार हो गया जिसकी सूचना मिलते ही 108 के पायलेट रवि जगताब ने तुरंत उपचार हेतु सिविल अस्पताल ले जाकर भर्ती करवाया। दुर्घटनाग्रस्त दोनो वाहन को पुलिस थाने पर लाकर प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया। Post navigation बालिका शिक्षा प्रोत्साहन हेतु ग्राम में हुआ संपर्क अभियान अतिथि शिक्षकों को षड्यपूर्वक हटाने को लेकर सहायक आयुक्त को सौंपा ज्ञापन