आलीराजपुर। पालतू कुत्ते को लेकर हुए विवाद में कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आली में एक वृद्ध की फलिया मारकर हत्या कर दी गई। घटना रविवार रात करीब 8:00 बजे की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार चमकिया उम्र 70 वर्ष शादी समारोह से लौटकर अपने गांव आया था। तभी यहां पानसिंह (50) का पालतू कुत्ता भौंक रहा था। चमकीया ने कुत्ते को भगाने के लिए मारने दौड़ा। इससे गुस्साए पान सिंह ने चमकिया को फलिया मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह रात में ही मौके पर पहुंच गए थे। आरोपी पान सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। Post navigation गार्डन में चलाया सफाई अभियान, सदस्यों ने पौधारोपण का संकल्प लिया विधायक पटेल ने घटिया निर्माण कार्य पर आरईएस की उदासिनता का लगाया आरोप