पारा। सौधर्म बृहत्तपोगच्छीय जैनाचार्य विश्व पूज्य गुरुदेव श्रीमद् विजय राजेन्द्रसूरीश्वरजी महाराजा की पुण्य स्मृति में व्याख्यान वाचस्पति गुरुदेव श्रीमद् विजय यतीन्द्रसूरीश्वरजी महाराजा की पावन प्रेरणा से उनकी निश्रा में विक्रम संवत 2016 (सन् 1959) में मोहनखेड़ा तीर्थ की पावन धरा पर स्थापित एवं गुरूदेव श्रीमद् विजय जयन्त सेन सूरीश्वरजी महाराजा के मार्गदर्शन में विकसित श्री अखिल भारतीय राजेन्द्र नवयुवक परिषद वर्तमान में गच्छाधिपति श्रीमद् विजय नित्यसेनसूरीश्वरजी महाराज एवं आचार्य भगवंत श्रीमद् विजय जयरत्नसूरीश्वरजी महाराज आदि श्रमण श्रमणी भगवंतो के पावन सानिध्य में गतिशील है। अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद एवं परिषद परिवार (महिला,बहु परिषद/तरुण परिषद/बालीका परिषद/ का राष्ट्रीय अधिवेशन 10 ओर 11 सितंबर 2022 को गच्छाधिपति श्रीमद् विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी महाराज आदि श्रमण श्रमणी भगवंतो की पावन निश्रा में संपन्न हुआ। पुण्य सम्राट श्रीमद् विजय जयन्त सेन सूरिश्वर जी महाराजा के पट्टधर पूज्य गच्छाधिपति आचार्य देवेश श्रीमद विजय नित्यसेनसूरीश्वरजी मसा आदि ठाणा की पावनकारी निश्रा में मध्य प्रदेश के झबुआ नगर में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में भारत भर की विभिन्न परिषद की शाखाओ ने भाग लिया।
