राज सरतलिया, पारा गुरुवार देर शाम तेज़ हवाओं के साथ हुई बरसात से पारा में जनहानि होते होते बची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज़ हवा चलने से बस स्टैंड के नीचे लगा हुआ संकेतक अचानक गिर गया। इस संकेतक के नीचे ही यात्री प्रतीक्षालय भी बना हुआ था वो तो संयोग रहे कि जब तेज़ हवाएं चलने लगी और संकेतक हिलने लगा वहां बैठे हुए लोग दूसरी जगह चले गए और थोड़ी ही देर में संकेतक गिर गया। दूसरी घटना में पारा चौकी के सामने बने सरकारी आवास के आगे लिप्टिस का पेड़ तेज़ हवाओं से गिर गया । यहां किसी तरह की जनहानि होते बच गई। तेज़ हवाओ के साथ लगभग 15 से 20 मिनिट तक हुई झमाझम वर्षा ने मौसम में ठंडक घोल दी। Post navigation शिवगंगा कोरोना मुक्ति प्रशिक्षण, घर-घर जाकर वैक्सीनेशन व ग्रामीणों में फैले भ्रम को करेंगे दूर डॉ खराड़ी का जिला कार्यक्रम महिला बाल विकास अधिकारी पदभार ग्रहण करने पर संघ ने किया स्वागत