रितेश गुप्ता, थांदला
प्रदेश एवं सम्भाग संगठन की अनुशंसा पर जिलाध्यक्ष मनोहर सेठिया द्वारा थांदला मंडल अध्यक्ष पारस तलेरा को नियुक्त किया गया। नियुक्ति पर थांदला कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय पुरानी नगर परिषद कार्यालय पर स्वागत आयोजन रखा गया। अवसर पर नवनियुक्ति पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए विधायक कलसिंह भाबर ने कहा चुनाव के समय मंडल अध्यक्ष का जो दायित्व पार्टी द्वारा दिया गया है यह पारस भाई के लिए चुनौती है उनके द्वारा बीते समय में जो पार्टी की नि:स्वार्थ सेवा की गई है उसी को देखते हुए उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यक्रम में देरी से पहुंचे भाजपा नेता दिलीप कटारा ने कहा जिला नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी पारस भाई को सौंपी गई है वे बखूबी इसका निर्वहन करेंगे व हम हर कदम इनके साथ रह कर इन्हें इस जिम्मेदारी को निभाने में सहयोग करेंगे। जिला उपाध्यक्ष विश्वास सोनी ने कहा पार्टी के कार्यो के प्रति सदैव निष्ठावान रह कर जो कार्य पारस भाई ने किया है पार्टी ने उपहार स्वरुप उन्हें और बड़ी जिम्मेदारी सौपीं गई है व हम कामना करते है कि भविष्य में आप जिले के पद पर आसिन होंगे। मंडी उपाध्यक्ष गणराज आचार्य ने कहा की गुटबाजी से परे पूरे नगर मंडल को एकजुट करने की बड़ी चुनौती है। पारस भाई को व आगामी चुनाव के मद्देनजर उन पर बड़ी जिम्मेदारी है। अवसर पर प्रदेश मंत्री संगीता सोनी, पूर्णकालिक राजेन्द्र देवड़ा, व्यापारी प्रकोष्ठ जिला संयोजक अमित शाह, पार्षद पीटर बबेरिया, गजेन्द्र चौहान, गोलु उपाध्याय, गोपाल वैरागी, लखन भगोरा, महेश नागर, राकेश सोनी, अरविन्द रुनवाल, शांतिलाल सोलंकी, मुकेश प्रजापत, विपुल आचार्य, दीपक राठौर, राजू भाई सिकन्दर, दलिया बामनिया, दलसिंह बरजोट, सोहन सिंगाड़, भरत कटारा, प्रकाश डामोर समेत बड़ी सख्ंया मेंभाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नपं अध्यक्ष बंटी डामोर एवं आभार नगर महामंत्री सुरेश राठौर ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *