अलीराजपुर Live के लिए जोबट से “सुनील खेडे” की EXCLUSIVE रिपोर्ट 

अलीराजपुर मे आज ” पुलिस ” को शम॔सार करने वाला एक आवेदन एसपी आफिस मे दिया गया जिसमें पांच पुलिस वालों पर जोबट शहर मे रोड पर तीन युवकों से 1 लाख 4 रुपये हजार रुपये कथित रुप से लुटने का आरोप लगाया गया है एसपी ने घुड़सवार दस्ते के तीन पुलिस कर्मीयों विनोद एंव सजनसिंह को वापिस झाबुआ भेज दिया है जबकि डायल -100 के दो पुलिस कर्मीयों सिपाही तोलसिंह ओर मदन को लाइन अटैच कर मामले की गंभीरता से जांच के आदेश दिये है । बताया जाता है कि इस कथित वारदात के समय इन पुलिस कर्मीयों ने फायर भी किया था । साथ ही मोबाइल भी तोड दिया गया । यह घटना खट्टाली रोड पर परसों शाम साढे 7 बजे घटी थी । कथित लुट का शिकार हुए युवकों मे से दो मोहसीन हुसेन एवं नजमुददीन ओर राधेश्याम राठोड़ है इनमें से दो युवक झाबुआ के ओर एक युवक जोबट का है सुत्रो के अनुसार किसी पार्टी मे सब कुछ चल रहा था वहां से यह युवक लोट रहे थे तब पांचों पुलिस वालों ने इस वारदात को अंजाम दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *