झाबुआ। मेघनगर में हुए पंचाल हत्याकांड के आरोपियों की सूचना देने वाले को एसपी ने ईनाम देने की घोषणा की। पुलिस के अनुसार 13.08.2022 की सुबह विजय पंचाल रोजाना की तरह कत्था फैक्ट्री मेघनगर में इलेक्ट्रिशियन की नौकरी करने गया था। करीब 12:30 बजे उसके पिता नारायण पंचाल द्वारा किसी काम से विजय को फोन लगाया तो उसने नहीं उठाया व शाम तक घर नहीं आया। दिनांक 13.08.2022 की शाम को हनुमान मंदिर नवापाडा रोड़ रेल्वे पटरी नाले के पास में विजय पंचाल का शव मिला। किसी अज्ञात बदमाश द्वारा सिर में धारदार हथियार से मारकर विजय पंचाल की हत्या कर दी। प्रकरण की संवेदनशीलता व गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक अरविंद तिवारी द्वारा अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 10,000/-रू. नगद ईनाम की उद्घोषणा की गई है। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम सर्वथा गोपनीय रखा जावेगा। दूरभाष नंबर पुलिस कंट्रोल रूम झाबुआ – 07392-244169, 7049140525 पुलिस थाना मेघनगर – 07390-284412, 7587616872 Post navigation भारतीय जनता युवा मोर्चा कल्याणपुरा मंडल की कार्यकारिणी की हुई घोषणा, दीपक कनकमल जैन बने महामंत्री 1250 दिन बाद चर्च में पुनः शुरू हुई प्रार्थना , मुख्यमंत्री सहित कलेक्टर – एसपी के लिए विशेष प्रार्थना हुई