शिवा रावत, उमराली ग्राम पंचायत उमराली में अवैध अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन ने पहले से ही चेतावनी दे दी थी। जिसके बाद आज कार्रवाई करते हुए चिन्हित 35 अवैध मकानों व गुमटियों को जेसीबी की मदद से हटवाया। इस अवसर पर तहसीलदार निर्भय सिंह पटेल के नेतृत्व में अतिक्रमण विरोधी मुहिम शुरू किया जिसमें ग्राम के पटवारी राजेश पलिया सोंडवा एवं उमराली की पुलिस टीम का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा जिससे सोंडवा टीआई शेर सिंह बघेल, उमराली चौकी प्रभारी रविन्द्रप्रताप डांगी, आरक्षक अमर भाभर, उपसरपंच रिकला पटेल ओर पंचायत कर्मी भी मौजूद थे। इसी के साथ रविवार तक अवैध रूप से शेष अतिक्रमण हटाने की मोहलत दी गई, अगर रविवार को भी अवैध अतिक्रमण स्वेच्छा से नहीं हटाया गया तो उन पर भी कार्रवाई होगी। गौरतलब है कि अतिक्रमण विरोधी मुहिम के बाद कई लोगों ने स्वेच्छा अतिक्रमण हटाया तो कुछ का अभी भी है। आज की मुहिम शांतिपूर्ण हुई। ) Post navigation वर्ष के अंतिम सूर्य ग्रहण को नवयुवक ने है कौतूहल से देखा, मंदिरों के कपाट बन्द रहे, धूप कम होने से ठंड का रहा असर गड्ढों में तब्दील हुआ मार्ग, राहगीर-वाहन चालकों का चलना हुआ दूभर