आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर दो दिन पहले जनपद पंचायत कार्यालय परिसर में स्थित ताड़ के पेड़ को कर्मचारियों द्वारा बिना अनुमति के कटवा दिया गया था। सूत्रों के अनुसार जनपद पंचायत के बाबुओं के कहने पर इस पेड़ को काटा गया। चौकाने वाली बात तो ये है कि पेड़ की कटाई की जानकारी किसी अधिकारी को नहीं है। मंगलवार को जेसीबी से यहां बचे हुए पेड़ के ठूंठ को भी उखाड़ फेंका। अगर आम इंसान द्वारा पेड़ काट दिया जाता तो निश्चित ही प्रशासन उस पर दंडात्मक कार्रवाई करता। लेकिन जब जनपद के बाबू ही इस पेड़ की कटाई में शामिल है तो इन पर कार्रवाई कौन करे। Post navigation सागौन के पेड़ों पर काली इल्ली का प्रकोप, पेड़ों को देख ऐसा लग रहा जैसे पूरे सूख गए हैं किशोर राठौड़ को अखिल भारतीय तेली महासभा ने इस पद पर किया मनोनीत