झाबुआ लाइव के लिए झाबुआ से दिनेश वर्मा की रिपोर्ट-
आदिवासी बहुल झाबुआ जिले के कालीदेवी थाने के झीरी गांव में एक 11 साल की एक मासूम के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। गांव के ही तीन किशोरों ने इस मासूम के साथ दरिंदगी की है। कालीदेवी थाने मे मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। इलाके के एसडीओपी एसआर परिहार ने बताया कि 21 नवंबर को दोपहर को 11 साल की बालिका अपने पशुओं को चराने और पानी पिलवाने ले गयी थी तभी जंगल से गांव के ही तीन किशोर सोनू, दीवान और राहुल ने उसे अकेला पाकर झोपड़ीनुमा एक खंडहर में खींच लिया और बारी बारी से बलात्कार कर जान से मारने की धमकी दी। यह तीनों दरिंदे मासूम के बेहोश होने तक बलात्कार करते रहे। घटना के बाद पीडि़त मासूम घर लौटी तो उसका चेहरा उतरा हुआ था पूछने पर वह रोने लगी लेकिन बताया कुछ नहीं। अगले दिन भी वह गुमसुम रही ओर जंगल मं पशुओं को लेकर नही गई। पुलिस के अनुसार 23 तारीख को जब इस मासूम के भाई ने उस पर फिर से पशु लेकर जंगल जाने का दबाव बनाया तो वह बेतहाशा रोने लगी ओर अपने दादा को अपने साथ हुई दरिंदगी की जानकारी देकर आरोपीयो के नाम भी बता दिए। इसके बाद दादा उसे लेकर सीधे कालीदेवी थाने आया और आईपीसी की धारा 376/506 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को पुख्ता सजा के लिए आज बालिका के सीआरपीसी की धारा 164 के तहत झाबुआ कोर्ट में बयान दर्ज करवाये गये है। एसडीओपी झाबुआ के अनुसार आरोपीयो की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिये गये है पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *